यह ड्रोन विमान, जनरल एटोमिक्स एम-क्यू रीपर मॉडल के हैं, जिन्हें भारत, चीन के साथ लगने वाली सीमा की निगारनी के लिए इस्तेमाल करना चाहता है।
अमरीका का यह ड्रोन विमान, उपग्रह से निंयत्रित किया जा सकता है और लगातार 35 घंटों तक उड़ान भर सकता है।
रूस के बाद, भारत सबसे ज़्यादा हथियार अमरीका से ख़रीदता है।
मई के महीने से लद्दाख़ में चीन और भारत की सीमा एलएसी पर तनाव उत्पन्न है, जहां दोनों देशों के सेनाएं एक दूसरे पर द्विपक्षीय समझौतों के उल्लंघन का आरोप लगा रही हैं।
15 जून को लद्दाख़ के गलवान इलाक़े में दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प में 20 भारतीय सैनिकों की मौत हो गई थी।